अररिया, सितम्बर 2 -- Araria News: फारबिसगंज, एक संवाददाता। मरकजी एवं सूबाई जमीअत की हिदायत पर जमीअत उलेमा अररिया के तत्वावधान और जमीअत उलेमा फारबिसगंज के प्रबंधन में मंगलवार को रामपुर दक्षिण पंचायत स्थित जामिया मस्जिद नूर वाली, नहर के समीप जिला स्तरीय संगठनात्मक एवं प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जमीअत उलेमा बिहार के अध्यक्ष मुफ्ती जावेद इकबाल कासमी ने की, जबकि मुख्य अतिथि जमीअत उलेमा-ए-हिन्द के नाजिम-ए-उमूमी मौलाना हकीमुद्दीन कासमी रहे। कार्यक्रम की शुरुआत जमीअत उलेमा का झंडा फहराने के बाद कुरआन की तिलावत और नात-ए-पाक से हुई। कार्यशाला में संगठन विस्तार, पिछले एक वर्ष की कार्यकुर्दगी, समाज सुधार, धार्मिक एवं आधुनिक शिक्षा, मदरसा-मस्जिदों के बेहतर प्रबंधन तथा आगामी योजनाओं पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ...