Araria News: जनता दरबार में भूमि विवाद के मामलों की हुई सुनवाई
अररिया, सितम्बर 6 -- Araria News: फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज प्रखंड सह अंचल कार्यालय में शनिवार को भूमि एवं राजस्व से संबंधित मामलों के निष्पादन को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में विभिन्न पंचायतों से पहुंचे एक दर्जन से अधिक आवेदकों की समस्याओं को सुना गया तथा संबंधित मामलों के शीघ्र निष्पादन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए। फारबिसगंज के अंचल पदाधिकारी पंकज कुमार एवं अंचल निरीक्षक (सीआई) राज रंजन भास्कर ने भू-विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई की। जनता दरबार में भूमि विवाद, अतिक्रमण वाद, जमीन की नापी तथा राजस्व विभाग से संबंधित कई आवेदन प्राप्त हुए। सीओ पंकज कुमार एवं सीआई राज रंजन भास्कर ने बताया कि जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों की संबंधित राजस्व कर्मचारियों से जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए समस्याओं का शीघ्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.