अररिया, अक्टूबर 24 -- Araria News: फारबिसगंज, निज संवाददाता। सहबाजपुर छिन्नमस्तिका शक्तिपीठ मंदिर परिसर में नवनिर्मित मां लक्ष्मी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। धार्मिक आस्था, श्रद्धा और भक्ति के उल्लास से सराबोर इस यात्रा में सैकड़ों महिलाओं, युवतियों और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कलश यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। कलश यात्रा में शामिल महिलाएं और युवतियां परमान नदी पहुंचीं, जहां विधि-विधान से जल भरकर कलश धारण किया। इसके बाद श्रद्धालु कलश लेकर सहवाजपुर स्थित ऐतिहासिक छिन्नमस्तिका शक्तिपीठ मंदिर परिसर पहुंचे। पारंपरिक धार्मिक उत्साह के बीच निकली इस यात्रा ने पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण का संचार किया। मां लक्ष्मी की प्रतिमा की स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा को ले...