Araria News: छह लीटर देशी शराब जब्त, कारोबारी फरार
अररिया, अक्टूबर 17 -- Araria News: पलासी। गुरुवार की शाम गश्ती के दौरान पलासी थाना पुलिस ने बड़गांव दीपनगर वार्ड संख्या 11 में छापेमारी कर छह लीटर देशी चुलाई शराब जब्त किया है। हालांकि महिला तस्कर पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रही है। पुअनि प्रमोद कुमार के लिखित शिकायत पर फरार महिला तस्कर सुनीता देवी पति सुपौल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है। दर्ज एफआईआर में कहा गया है कि संध्या गश्ती के दौरान सूचना मिली कि बड़गांव दीपनगर वार्ड संख्या 11 में सुनीता देवी नाम की महिला अपने घर में शराब बनाती है और बेचती है। उक्त स्थान पर गया तो पुलिस को देखते ही एक महिला घर से निकल कर भागने लगी। पुलिस बल द्वारा पीछा किया गया परन्तु भागने में सफल रही। घर की तलाशी ली गई तो दो प्लास्टिक गैलन से छह लीटर देशी चुलाई शराब बरामद हुआ।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.