Araria News: छह माह से मध्याह्न भोजन की राशि लंबित का मामला तूल पकड़ा
अररिया, अक्टूबर 29 -- Araria News: फारबिसगंज,एक संवाददाता। प्रखंड के मध्य एवं प्राथमिक विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना की राशि पिछले छह माह से लंबित रहने के कारण प्रधानाध्यापकों के समक्ष गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। विद्यालयों में बच्चों को नियमित भोजन उपलब्ध कराने में हो रही परेशानी को लेकर गुरुवार को स्थानीय द्विजदेनी उच्च विद्यालय परिसर में प्रखंड के प्रधानाध्यापकों की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में बकाया राशि का भुगतान नहीं होने पर गहरी नाराजगी जताते हुए विभाग से अविलंब भुगतान की मांग की गई। प्रधानाध्यापकों ने बताया कि मध्याह्न भोजन योजना का संचालन जारी रखने के लिए उन्हें अपने वेतन और उधार की राशि का सहारा लेना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया : छह माह से मध्याह्न भोजन की राशि लंबित का मामला तूल पकड़ा पि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.