Araria News: छह घर व एक दुकान जलकर राख, लाखों का नुकसान
अररिया, अक्टूबर 18 -- भरगामा में अगलगी से छह घर और दुकान राख Araria News: भरगामा। सिमरबनी पंचायत के वार्ड संख्या 01 में रविवार दोपहर को भीषण अगलगी की घटना में छह घर और एक दुकान जलकर राख हो गए। इस घटना में घरों में रखे सामान सहित दुकान की सामग्री भी जलकर नष्ट हो गई। वहीं आग की चपेट में आने से एक गाय और बछड़े की झुलसकर मौत हो गई। घटना रविवार दोपहर करीब एक बजे की है। अशोक मंडल की दुकान से अचानक आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। आग की लपटें देखकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। हालांकि, आग इतनी तेजी से फैली कि लोग जब तक कुछ समझ पाते, तब तक उसने आसपास के छह घरों को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय ग्रामीणों और अग्निशमन विभाग की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस अगलगी में पूनम देवी, पति संतोष शर्मा, मालत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.