Araria News: छह किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो बाइक व तीन मोबाइल जब्त
अररिया, अक्टूबर 2 -- Araria News: बथनाहा, एक संवाददाता। बथनाहा में एसएसबी की 56वीं वाहिनी और बथनाहा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए छह किलो गांजा के साथ तीन तस्करों को पकड़ा है। तस्करों के पास से दो बाइक, तीन मोबाइल फोन, 27,500 रुपये भारतीय मुद्रा और 405 नेपाली रुपये भी बरामद किए गए। एसएसबी के अनुसार गुरुवार की शाम करीब सूचना मिली थी कि दो बाइक से कुछ लोग नेपाल से गांजा लेकर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने वाले हैं। सूचना के आधार पर एसएसबी की आई कंपनी फुलकाहा के बाह्य सीमा चौकी पथरदेवा और बथनाहा पुलिस की संयुक्त टीम ने सीमा स्तंभ संख्या 184 से करीब पांच किलोमीटर अंदर बथनाहा बाजार के पास नाकाबंदी कर जांच शुरू की। इसी दौरान दो बाइक पर सवार तीन संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया। भागने की कोशिश करने पर टीम ने पीछा कर तीनों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.