अररिया, अगस्त 12 -- Araria News: फारबिसगंज (अररिया), निज संवाददाता। फारबिसगंज छुआपट्टी स्थित शिशु भारती स्कूल में मंगलवार को चौथी कक्षा के एक छात्र की कथित पिटाई को लेकर जमकर हंगामा हुआ। आरोप है कि स्कूल के पीटीआई शिक्षक ने छात्र के बाल और गर्दन पकड़कर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्कूल पहुंचे छात्र के अभिभावक और उनके समर्थकों ने कथित रूप से आरोपी शिक्षक की भी जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस शिक्षक को अपने साथ थाना ले गई, जहां से बाद में उन्हें इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया。 यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: मधेपुरा: छात्र से मारपीट के मामले में डीईओ को दिया आवेदनपीड़ित छात्र का अनुभव पीड़ित छात्र के पिता मनोज कुमार शिक्षक हैं। पीड़ित छात्र ने बताया कि कक्षा में शिक्षक ने उसे बैठने के लिए कहा था। उसने त...