Araria News: चोरी की वारदातें तो घटी लेकिन साइबर ठगी ने बढ़ाई परेशानी
अररिया, अगस्त 25 -- Araria News: चन्दन कुमार लालू अररिया,निज संवाददाता पुलिस की लगातार गश्त, सतर्कता और सीसीटीवी कैमरों के मजबूत नेटवर्क के चलते चोरी, राहजनी और लूट जैसी पारंपरिक वारदातों में तो गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन अपराधियों के बदलते पैंतरों ने कानून व्यवस्था के सामने एक नई मुसीबत खड़ी कर दी है। डिजिटल दौर में चोर अब सड़कों पर नहीं, बल्कि इंटरनेट की दुनिया में ताला तोड़ रहे हैं। जिले में साइबर ठगी के बढ़ते मामलों ने पुलिस प्रशासन की नींद उड़ा दी है। हालिया पुलिस आंकड़ों के मुताबिक, ग्राउंड गश्त और तकनीकी निगरानी बढ़ने से घरों और दुकानों में चोरी की घटनाओं पर काफी हद तक लगाम लगी है। हालांकि, अपराधी अब शारीरिक रूप से जोखिम लेने के बजाय 'वर्क फ्रॉम होम' की तर्ज पर लोगों की जेबें खाली कर रहे हैं। फर्जी हेल्पलाइन नंबर, डिजिटल अरेस्ट, पार्ट-टा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.