Araria News: चोरी की दो बाइक बरामद, आरोपी फरार
अररिया, अक्टूबर 24 -- Araria News: नरपतगंज (अररिया) ए.सं.। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के फुलकाहा थाना अंतर्गत मानिकपुर पंचायत स्थित दास टोला वार्ड संख्या 15 में पुलिस ने छापेमारी कर चोरी की दो अपाचे बाइक बरामदगी करने में सफलता हासिल की । दोनों बाइक आरोपी सूरज दास के घर के सामने प्लास्टिक से ढककर रखी गई थीं। कार्रवाई के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि गुप्त सूचना पर पुलिस टीम ने छापेमारी की थी। मामले में एक नामजद और एक अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। नामजद आरोपित सूरज दास फरार है। पुलिस के अनुसार उसके विरुद्ध शराब तस्करी से जुड़े मामले भी दर्ज हैं। पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.