अररिया, नवम्बर 9 -- Araria News: फारबिसगंज, निज संवाददाता। दीपावली की रात फारबिसगंज में तीन अलग-अलग जगहों पर आग लगने की घटनाएं हुईं। इनमें मानिकचंद रोड स्थित तारक निवास में पटाखे की चिंगारी से लगी आग ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सबसे गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस अग्निकांड में भले ही करीब 30 से 35 हजार रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ, लेकिन आग के ठीक बगल में पटाखों का भंडारण था। गनीमत रही कि आग की लपटें वहां तक नहीं पहुंचीं। अगर चिंगारी ने दिशा बदल ली होती और बारूद के भंडार तक पहुंच जाती तो नुकसान का आकलन महज कुछ हजार या लाख रुपये में करना संभव नहीं होता। जानकारों के मुताबिक शहर के घनी आबादी वाले इलाकों में करीब आधा दर्जन स्थानों पर पटाखों का भंडारण किया जा गया था। यह भी पढ़ें- Araria News: दीपावली की रात आग का तांडव, सात दुकानें जलकर राख...