अररिया, जुलाई 31 -- Araria News: कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कुर्साकांटा पंचायत के मरातीपुर वार्ड संख्या सात आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 3 में छुट्टी होने के बाद घर के लिए निकले चार वर्ष तीन माह के एक मासूम के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजन किसी अनहोनी के आशंका से परेशान है। मासूम के मां सहित परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मासूम गांव के ही प्रह्लाद कुमार के पुत्र दानिश कुमार बताया जाता है। मासूम के पिता व दादा मजदूरी करने बाहर के राज्य गया हुआ है। घटना के संबंध में मासूम दानिश की मां रीना देवी ने बताया कि दानिश अन्य दिनों की भांति घर से कुछ ही दूर स्थिति आंगनबाड़ी केन्द्र पर पढ़ने गया था। छ्ट्टी होने के बाद करीब साढे़ 12 बजे दानिश घर नहीं पहुंचा तो वे खोजते खोजते आंगनबाड़ी केन्द्र पर पहुंचा। लेकिन कोई भी बच्चा अंगनबाड़ी क...