अररिया, जुलाई 15 -- Araria News: अररिया। एक संवाददाता अररिया-बहादुरगंज फोरलेन स्थित बैरगाछी चौक के समीप चार चक्का वाहन और बाइक के बीच हुई टक्कर में बाइक सवार एक अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गये। इसे स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में जख्मी व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है। जख्मी व्यक्ति अरशद नजीर बताया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...