Araria News: घुरना में 15 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त
अररिया, अक्टूबर 25 -- Araria News: नरपतगंज (अररिया) ए.सं.। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के घुरना थाना पुलिस ने शनिवार को नड़हौआ गांव के समीप छापेमारी कर 15 लीटर नेपाली निर्मित शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। मौके से तस्करी में प्रयुक्त बाइक भी जब्त की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पथराहा पंचायत के वार्ड संख्या 16 निवासी मो सजाबू पिता मो रिजाबुल के रूप में हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना थी कि एक बाइक सवार नेपाल से शराब लेकर हरिपुर के रास्ते नड़हौआ जा रहा है। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। बाइक की तलाशी में 15 लीटर शराब बरामद हुई। मामले में थानाध्यक्ष सुमन कुमारी ने बताया कि आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.