अररिया, नवम्बर 9 -- Araria News: नरपतगंज (अररिया) ए.सं.। नरपतगंज प्रखंड के घुरना थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग अग्निकांडों में नौ आवासीय घर जलकर राख हो गए। आग की चपेट में आने से घरों में रखे नकदी, जेवरात, कपड़े, अनाज, फर्नीचर और अन्य घरेलू सामान सहित लाखों रुपये की संपत्ति नष्ट हो गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पहली घटना सोमवार सुबह पथराहा पंचायत के वार्ड संख्या 12 में हुई। अचानक एक घर में आग लग गई, जिसने देखते ही देखते आसपास के पांच घरों को अपनी चपेट में ले लिया। टिन और फूस के घर होने के कारण आग तेजी से फैल गई। यह भी पढ़ें- Araria News: भरगामा में तीन परिवारों के पांच घर जलकर राख, लाखों का नुकसान घटना में मो साकिर के दो, मो मुक्तेश, मो नसीम और मो जसीम के एक-एक घर जलकर राख हो गए। करीब 20 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ ...