अररिया, अक्टूबर 12 -- Araria News: फारबिसगंज, एक संवाददाता। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को फारबिसगंज में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा। घर-आंगन से लेकर मंदिरों और पूजा-पंडालों तक माता के जयकारे गूंजते रहे। घरों में सुबह से ही मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। वहीं, मंदिरों और पूजा-पंडालों में मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप ब्रह्मचारिणी के दर्शन एवं पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। यह भी पढ़ें- Saharsa News: भक्तिमय माहौल में मां दुर्गा की आराधनामंदिरों में मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना स्थानीय श्री गोदना ठाकुरबाड़ी, मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी तथा रेणु सार्वजनिक पुस्तकालय पूजा समिति स्थित दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं ने माता की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और परिवार की मंगलकामना की। पूजा स्थलों पर सुबह से ...