Araria News: ग्रामीण क्षेत्रों में मनाया श्री कृष्ण जन्मोत्सव
अररिया, सितम्बर 5 -- Araria News: पटेगना। एक संवाददाता जन्माष्टमी के अवसर पर ग्रामीण क्षेत्र में शुक्रवार को धूमधाम से श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान ठाकुरबाड़ी, पूजा पंडालों सहित विभिन्न जगहों पर श्री कृष्ण जन्मोत्सव के मौके पर पूजा पाठ सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। खासकर लीलानंद ठाकुरबाड़ी पलासी, ठाकुरबाड़ी खमगड़ा, भोजपुर सहित दर्जनों ठाकुरबाड़ी में विधि विधानपूर्वक पूजा पाठ किए गए। वहीं शनिवार को पूजा का समापन किया गया। इस दौरान तेगछिया, पलासी, ताराबाड़ी, जमुआ, पुरैनी आदि गांवों में पूजा पंडाल बनाकर व प्रतिमा स्थापित कर शांति व सौहार्द के माहौल में श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। वहीं शनिवार को नम आंखों से प्रतिमा का विसर्जन किया गया। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: सजाई गई झांकी, जन्मोत्सव पर रहा उत्साह यह भी पढ़ें- Sult...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.