Araria News: ग्रामीणों ने स्कूल में ताला जड़कर किया प्रदर्शन
अररिया, जुलाई 31 -- Araria News: नरपतगंज(अररिया)(ए.सं.)। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के गोखलापुर पंचायत स्थित मध्य विद्यालय कोचगामा परिसर में गुरुवार सुबह जब स्कूल खुला तो शिक्षकों ने बताया कि इस विद्यालय के कक्षा 06 से 08 के बच्चों का स्थानांतरण पीएम श्री योजना के तहत विभाग द्वारा जनता उच्च विद्यालय पिठौरा में कर दिया गया है। इसके बाद बड़ी संख्या में अभिभावक वहां जमा होकर विरोध जताने लगे। ग्रामीणों ने स्कूल के मुख्य द्वार पर ताला जड़कर उग्र प्रदर्शन किया। जब प्रदर्शन की खबर विभाग को दी गई तो नरपतगंज बीडीओ अजीत कुमार, बीइओ कलश कुमार, बीपीआरओ अवधेश कुमार, मुखिया प्रतिनिधि उमेश चौपाल समेत अधिकारी मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझा बुझाकर जल्द ही समस्या का निदान का आश्वासन देकर मामले को शांत करवाया।
ग्रामीणों की चिंताएं स्थानीय अभिभावक एवं ग्रामीण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.