Araria News: ग्रामीणों की समस्या से अवगत हुए विधायक
अररिया, सितम्बर 1 -- Araria News: जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। फारबिसगंज विधायक मनोज विश्वास रविवार की शाम मीरगंज पहुंचे। यहां उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान निर्माणाधीन शिव मंदिर के निर्माण कार्य के संबंध में मंदिर समिति के सदस्यों से जानकारी ली और यथासंभव सहयोग करने की बात कही। ग्रामीणों ने परमान नदी किनारे जर्जर तटबंध की समस्या विधायक के समक्ष रखी। ग्रामीणों ने बताया कि तटबंध की स्थिति जर्जर होने के कारण बरसात के दिनों में आसपास के लोगों को बाढ़ का खतरा बना रहता है। इस पर विधायक ने तटबंध की मरम्मत करवाने का आश्वासन दिया। वहीं, ग्रामीणों ने भीमसेना बस्ती के समीप परमान नदी पर एक पुल निर्माण की मांग भी रखी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.