अररिया, अक्टूबर 29 -- Araria News: अररिया, वरीय संवाददाता। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने तथा पात्र पीड़ितों को कैशलेस उपचार का लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री राहत (पीएम राहत ) योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए समाहरणालय स्थित परमान सभागार में बैठक-सह-कार्यशाला आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी, अररिया श्री विनोद दूहन ने की। कार्यशाल में डीएम ने जिले के सभी थाना प्रभारियों एवं संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए पुलिस, परिवहन विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध अस्पतालों सहित सभी संबंधित संस्थानों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय पर उपचार उपलब्ध करान...