Araria News: गोपालनगर में मारपीट व छिनतई का मामला दर्ज
अररिया, जुलाई 2 -- Araria News: पलासी (ए.सं)। प्रखंड क्षेत्र के गोपालनगर गांव निवासी बीबी रूबी खातून ने बच्चों के झगड़े में दुर्व्यवहार, मारपीट व छिनतई, टोटो गाड़ी में तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाते हुए आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है। नाजदों में जब्बाद, तीनकौड़ी, इसराउल, वाहिद, नावेद, व सोहिल शामिल हैं। घटना 21 जून रात्रि की है। दर्ज मामले में पीड़िता ने बताया कि बच्चों के बीच झगड़े को लेकर इन लोगों ने उनके साथ अपशब्द का प्रयोग करने लगे। मना करने पर मारपीट व छिनतई सहित टोटो गाड़ी तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान बचाने आये स्वजनों के साथ भी मारपीट की। थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.