अररिया, जुलाई 28 -- Araria News: अररिया, निज संवाददाता। बिहार सरकार और डीएम के निर्देश पर प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को मनाए जाने वाले पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को गैयारी पंचायत में एक नशा मुक्ति अभियान चलाया गया। इस मौके पर पंचायत में एक प्रभात फेरी निकाली गई।

जागरूकता कार्यक्रम प्रभात फेरी में ग्रामीणों को नशे के खिलाफ एकजुट होने का कड़ा संदेश दिया। इस जागरूकता कार्यक्रम में जीविका दीदियों और मद्य निषेध विभाग के कर्मियों ने पूरे उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हाथों में नशा मुक्ति के संदेश वाले बैनर और नारे लिखी तख्तियां थामे यह जत्था पंचायत की गलियों और मुख्य मार्गों से गुजरा। प्रभात फेरी के दौरान लगाए जा रहे नारों ने पूरे गांव का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया और लोगों को नशे के भयानक दुष्प्रभावों के प्रति सचेत किया।

सामाज...