अररिया, जुलाई 30 -- Araria News: अररिया, निज प्रतिनिधि गुरु पूर्णिमा को लेकर बुधवार को मां खड्गेश्वरी महाकाली मंदिर में विशेष आयोजन किया गया। गुरु पूर्णिमा को लेकर मां काली को महाभोग लगाया गया जिसमें हजारों भक्तगण पहुंचे। नेपाल समेत अन्य राज्यों में रह रहे नानू बाबा के शिष्यों ने गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष पर मां खड्गेश्वरी महाकाली मंदिर पहुंचकर आशीर्वाद लिए। नानु बाबा के शिष्यों ने मां खड्गेश्वरी महाकाली से गुरु की जीवन लंबी जीवन आयु की कामना किये।भक्तों ने बताया कि आज का दिन खास है।इसलिए गुरु का आशीर्वाद लेना अनिवार्य है। इसलिए हम लोग नानु बाबा से आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे हैं। हर वर्ष गुरु पूर्णिमा के दिन मां खड्गेश्वरी महाकाली को महाभोग लगाया जाता है। यह भी पढ़ें- Araria News: दिव्य ज्योति शिव साईं मंदिर में सुबह से होती रही पूजा-अर्चन...