Araria News: गुणवंती फीडर में छह घंटे नहीं रहेगी बिजली
अररिया, अक्टूबर 8 -- Araria News: अररिया। आवश्यक मेंटेनेंस एवं पेड़ की टहनी/बांस कटाई कार्य के कारण शुक्रवार सुबह 10 बजे से दोपहर चार बजे तक 33 केवी गुणवंती फीडर की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान गुणवंती, हांसा एवं काला बलुआ स्थित विद्युत शक्ति उपकेंद्रों से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडरों की विद्युत आपूर्ति लगभग छह घंटे बाधित रहेगी। यह जानकारी रानीगंज के सहायक विद्युत अभियंता निशांत कुमार ने दी। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध किया कि वे अपने आवश्यक कार्य निर्धारित समय से पहले पूरा कर लें। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: औराई : आज तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.