अररिया, अगस्त 9 -- Araria News: गीत-संगीत कार्यक्रम में शिक्षिकाओं ने बांधा समां, बच्चों को बताए अनुशासन के गुर। रानीगंज। एक संवाददाता रानीगंज स्थित कलावती कन्या उच्च विद्यालय में शुक्रवार को गीत-संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की संगीत शिक्षिकाओं ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत कर छात्राओं और उपस्थित अभिभावकों का मन मोह लिया। मधुर गीतों की प्रस्तुति के दौरान विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में छिपी प्रतिभा को सामने लाने के साथ-साथ उन्हें शिक्षा के प्रति जागरूक और अनुशासित बनाना था। यह भी पढ़ें- Ranchi News: देशभक्ति गीतों से उर्सुलाइन की छात्राओं ने बांधा समांकार्यक्रम का उद्देश्य संगीत शिक्षिकाओं ने विभिन्न गीतों की प्रस्तुति के माध्यम से छात्राओं का मनोरंजन करने...