Araria News: गितवास टोल प्लाजा के पास शराब लदी मिनी ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, बोतलें लूटने की मची होड़
अररिया, अक्टूबर 2 -- Araria News: रानीगंज, एक संवाददाता। रानीगंज-अररिया एनएच 327 ई पर गितवास टोल प्लाजा के समीप शुक्रवार को शराब लदी एक मिनी ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद शराब की बोतलें लूटने की होड़ मच गई। बताया जाता है कि दिन करीब 11 बजे विदेशी शराब की बड़ी खेप लेकर जा रहा मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पहले यात्री शेड से टकराया और इसके बाद टोल प्लाजा के डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद चालक और सहचालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद उसमें लदी शराब की कुछ बोतलें सड़क पर बिखर गईं। इसके बाद वहां मौजूद लोगों में शराब की बोतलें उठाने की होड़ मच गई। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग और युवा समेत बड़ी संख्या में लोग ट्रक के आसपास जमा हो गए और मौका मिलते ही शराब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.