Araria News: गाजे-बाजे के साथ निकली महाराजा अग्रसेन की निकली शोभायात्रा, जगह-जगह स्वागत
अररिया, अक्टूबर 11 -- Araria News: फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज में महाराजाधिराज श्री अग्रसेन जी महाराज एवं कुलदेवी माता महालक्ष्मी की पूजा-अर्चना पूरे भक्तिभाव और श्रद्धा के साथ की गई। इस अवसर पर अग्रवाल महासभा के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा से शहर का माहौल उत्सवी हो गया। शोभायात्रा में महाराजा अग्रसेन एवं माता महालक्ष्मी का रूप धारण किए बच्चे मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम में अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल, अग्रवाल महिला मंच की अध्यक्ष चित्रा मित्तल, अग्रवाल युवती मंच की अध्यक्ष स्वाति गोयल तथा अग्रवाल युवा मंच के अध्यक्ष सौरव अग्रवाल की अगुवाई में पंडित नारायण शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.