अररिया, सितम्बर 23 -- Araria News: अररिया गणेश महोत्सव: गणेश महोत्सव की मची है धूम, हर तरफ गणपति बप्पा मोरया की गूंज अररिया शहर के चित्रगुप्त नगर वार्ड 21 और ओम नगर में नौंवी दिन भी हुई पूजा अर्चना, लगा महाभोग। चित्रगुप्त नगर स्थित भव्य पूजा पंडाल में मां खड़गेश्वरी महाकाली मंदिर के साधक ने उतारी आरती, उमड़े श्रद्धालु अररिया , एक संवाददाता गणेश महोत्सव को लेकर जिले में हर्षोल्लास का माहौल है। हर तरफ गणपति बप्पा मोरया की गूंज सुनाई दे रही है। विभिन्न ग्रामीण क्षेत्र के अलावा अररिया शहर के दो जगहों पर धूमधाम के साथ गणेश महोत्सव मनाया जा रहा है। चित्रगुप्त नगर वार्ड 21 और ओम नगर बिजली आफिस के पास। इधर मंगलवार को भगवान गणेश की नौंवी दिन भी पूजा अर्चना हुई। महाभोग लगाया गया। चित्रगुप्त नगर स्थित भव्य पूजा पंडाल में मां खड़गेश्वरी महाकाली मंदिर के...