अररिया, अगस्त 29 -- Araria News: फारबिसगंज, निज संवाददाता। स्थानीय कॉलेज ग्राउंड में शनिवार को मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर 'खेलेगा भारत, जीतेगा भारत' थीम के साथ राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रोफेसर (डॉ.) अवधेश कुमार यादव, प्रो. मनोज राय, शाहनवाज आलम, संतोष कुमार झा, राजेश कुमार, आर.पी. मौर्य, डॉ. कलाम, प्रो. प्रभाष कुमार एवं पीटीआई अनिल राठौर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत बीएड की छात्राओं श्रुति और स्नेहा शर्मा द्वारा राष्ट्रीय गीत की प्रस्तुति से हुई। इसके बाद विद्यार्थियों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें बैलून फोड़, बैडमिंटन, शतरंज एवं साइकिल रेस सहित अन्य प्रतियोगिताएं शामिल थीं। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेते हुए अपनी ...