Araria News: खेल क्लबों के माध्यम से खेल गतिविधियों को दिया जाएगा बढ़ावा
अररिया, सितम्बर 3 -- Araria News: अररिया, संवाददाता जिले में खेलों के विकास को लेकर उपेक्षा से संबंधित खबर के 'हिन्दुस्तान' में प्रमुखता से प्रकाशित होने का इतना तो असर दिख रहा है। संबंधित विभाग सक्रिय हो गया है। क्योंकि ग्रामीण स्तर पर खेल गतिविधियों को बढ़ाने और जागरूक करने रणनीति बनाने के लिए बुधवार को पहली प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित हुई। यहां बता दें कि राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर 29 अगस्त के अंक में प्रमुखता के साथ खबर प्रकाशित हुई थी। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया। बुधवार को स्थानीय खेल भवन सभागार में आयोजित बैठक में अररिया सदर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में गठित खेल क्लबों के पदधारक शामिल हुए। बताया गया कि जिले की ग्राम पंचायतों में गठित खेल क्लबों को सक्रिय और सुचारु रूप से संचालित करने के उद्देश्य से प्रखंडवार बैठक आयोजित किया जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.