Araria News: खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
अररिया, अगस्त 30 -- Araria News: फारबिसगंज, एक संवाददाता। प्रखंड के तिरसकुंड पंचायत स्थित समौल संकुलाधीन प्राथमिक विद्यालय आदिवासी टोला, मधुरा में शनिवार को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में उत्साहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अभिभावक वेदानंद मंडल ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद पर भी विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। खेल से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। पूर्व प्रधानाध्यापक कुमार राजीव रंजन ने कहा कि मेजर ध्यानचंद भारतीय हॉकी के महानतम खिलाड़ियों में शामिल थे। उनके असाधारण खेल कौशल के कारण उन्हें '...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.