Araria News: खवासपुर में पुलिस चौकी की हो स्थापना, ग्रामीणों ने एसपी से किया डिमांड
अररिया, सितम्बर 1 -- Araria News: अररिया, निज संवाददाता। जिले के फारबिसगंज प्रखंड के खवासपुर पंचायत में बढ़ते अपराध और अवैध तस्करी पर लगाम लगाने के लिए सैकड़ों ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन खवासपुर में स्थायी पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग की है। आवेदन में ग्रामीणों ने कहा है कि खवासपुर पंचायत अररिया जिला मुख्यालय से 20 किमी, फारबिसगंज से 20 किमी, सिमराहा थाना से 17 किमी और ताराबाड़ी थाना से 15 किमी की दूरी पर स्थित है। थाना दूर होने के कारण किसी भी तरह की घटना होने पर पुलिस देर से पहुंचती है।
व्यापारिक केंद्र और आवाजाही: खवासपुर ग्रामीण क्षेत्र का एक बड़ा बाजार है,यहां बी-ग्रेड रेलवे स्टेशन भी है। इस वजह से यहां रोज हजारों लोगों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में पुलिस की सीधी मौजूदगी न होने के कारण क्षेत्र में स्मैक, अवैध शराब की तस्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.