Araria News: खजुरी बाजार से चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार
अररिया, जुलाई 3 -- Araria News: भरगामा। निज संवाददाता भरगामा पुलिस ने संध्या गश्ती के दौरान खजुरी बाजार से एक संदिग्ध युवक को चोरी की अपाचे बाइक के साथ गिरफ्तार किया। पुलिसिया पूछताछ और पूर्व में खजुरी बाजार से हुई बाइक चोरी की घटनाओं के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी पहचान एक शातिर बाइक चोर के रूप में हुई। वहीं गिरफ्तार युवक की पहचान थाना क्षेत्र के बीरनगर पश्चिम पंचायत के जोगीगंज निवासी मो. मुमताज के पुत्र मो. सलमान के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए भरगामा थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि बुधवार संध्या गश्ती के दौरान खजुरी बाजार में एक युवक काले रंग के अपाचे बाइक के साथ संदिग्ध अवस्था में मिला। इससे पहले वह पुलिस को देकर देख कर भागने लगा, लेकिन गश्ती दल ने उसे पकड़ लिया। प्रारंभिक पूछताछ में उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.