अररिया, अक्टूबर 29 -- नहरों में पानी नहीं, छठ घाटों पर संकट Araria News: कोसी की मुख्य व शाखा नहरें सूखी, कैसे मनेगा लोक आस्था का महापर्व छठ । कोसी-मेची परियोजना के तहत मुख्य नहर की हो रही सफाई और मरम्मत। बैरज से ही कोसी नहरों में पानी आपूर्ति बंद, छठ घाटों की व्यवस्था पर गहराने लगा संकट हर साल मुख्य नहर, जेबीसी नहर, मुरलीगंज शाखा नहर और उनसे जुड़ी छोटी नहरों के किनारे होती है छठ पूजा, इस बार मुश्किल। क्षेत्र के श्रद्धालुओं की बढ़ी चिंता, प्रशासन से वैकल्पिक व्यवस्था की मांग। क्या कहते हैं अधिकारी नरपतगंज (अररिया) ए.सं.। लोक आस्था का महापर्व छठ नजदीक है लेकिन अररिया सहित नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र में नहरों में पानी नहीं रहने से छठ घाटों की व्यवस्था पर संकट गहराने लगा है। प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली पूर्वी कोसी मुख्य नहर, जेबीसी नहर, मुरलीगंज...