अररिया, अक्टूबर 25 -- Araria News: रानीगंज। एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के कोशकापुर उत्तर पंचायत के वार्ड संख्या 12 में नल-जल योजना के अंतर्गत पानी की टंकी के निर्माण कार्य स्थल व अन्य अनिमितताओं को लेकर ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लिया है। दरअसल इस पंचायत में नलजल योजना के तहत लग रही पानी की टंकी महादलित टोले जगह दूसरे जगह लग रही है। जिसको लेकर ग्रामीणों ने विधायक से शिकायत किया था। विधायक ने कहा कि इस मामले में उनके द्वारा मौखिक रूप से कार्य पर आपत्ति जताए जाने और ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत कराने के बावजूद, विभाग के कार्यपालक अभियंता, एसडीओ एवं जेई के द्वारा उस जगह पर पानी की टंकी लगाया जा रहा है जहां पर मात्र दो तीन घर है। विधायक ने कहा कि संबंधित पदाधिकारियों द्वारा संवेदक के माध्यम से ग्रामीणों की आपत्तियों को नजरअंदाज करते...