Araria News: कोलकाता की घटना के बाद एक्शन में अररिया जिला पुलिस।
अररिया, अक्टूबर 18 -- Araria News: फारबिसगंज, निज संवाददाता। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में पूजा पंडाल में आग लगने की घटना और श्रद्धालुओं की मौत के बाद अररिया पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क हो गई है। इसी क्रम में बीती देर रात एसपी जितेंद्र कुमार ने करीब एक बजे फारबिसगंज पहुंच गए। एसपी खुद ड्राइव कर रहे थे। खास बात यह रही कि एसपी बगैर किसी पूर्व सूचना के सीधे पूजा समितियों के बीच पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी को इस तरह अचानक अपने बीच देखकर पूजा समिति के सदस्य भी हैरान रह गए। एसपी जितेंद्र कुमार रात करीब एक से दो बजे तक शहर के विभिन्न पूजा पंडालों में पहुंचे। उन्होंने पूजा समितियों के सदस्यों से मुलाकात कर पंडालों की सुरक्षा, विधि-व्यवस्था और श्रद्धालुओं की भीड़ के प्रबंधन के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने समिति सदस्यों स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.