Araria News: कोठीहाट नहर घाट पर मनेगा छठ महापर्व, पानी की होगी वैकल्पिक व्यवस्था
अररिया, अक्टूबर 29 -- Araria News: फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज के कोठीहाट नहर घाट पर लोकआस्था का महापर्व छठ इस बार भी पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। नहर में पानी नहीं छोड़े जाने के कारण पिछले कई दिनों से बनी ऊहापोह की स्थिति बुधवार को प्रशासन की पहल के बाद समाप्त हो गई। छठव्रतियों की सुविधा के लिए नहर घाट पर पानी की वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए बोरिंग या कैनाल के माध्यम से पानी उपलब्ध कराने की योजना बनाई जा रही है। बुधवार को फारबिसगंज के एसडीओ अभय कुमार तिवारी, नगर परिषद की मुख्य पार्षद वीणा देवी, कार्यपालक पदाधिकारी मयंक कुमार, सिटी मैनेजर शशि आनंद और प्रभारी प्रधान सहायक कुंदन सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने कोठीहाट नहर समेत शहर के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया : कोठीहाट नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.