Araria News: केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रानीगंज रेफरल अस्पताल का किया निरीक्षण
अररिया, नवम्बर 20 -- Araria News: रानीगंज। एक संवाददाता। रानीगंज रेफरल अस्पताल में गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) के माध्यम से संचालित एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) के पोर्टल की जांच की। टीम ने अस्पताल के ओपीडी, आपातकालीन कक्ष, प्रयोगशाला सहित विभिन्न विभागों का जायजा लिया और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान टीम ने आईडीएसपी पोर्टल पर विभिन्न संक्रामक एवं अन्य बीमारियों से संबंधित मरीजों का विवरण अपलोड करने की व्यवस्था की समीक्षा की। रानीगंज रेफ़रल अस्पताल के प्रबंधक रवि राज ने बताया कि एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम देश में बीमारियों के प्रकोप की समय पर पहचान, निगरानी और रोकथाम के उद्देश्य से संचालित विकेंद्रीकृत राज्य ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.