अररिया, जुलाई 30 -- Araria News: कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र में बाइक चोरी की घटना में वृद्धि हुई है। इस क्रम में मंगलवार की शाम कुर्साकांटा हटिया से एक बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर पीड़ित बाइक मालिक हत्ता चौक वार्ड संख्या नौ निवासी चंदन कुमार यादव पिता जगदीश यादव ने कुर्साकांटा थाना में आवेदन दिया है। पीड़ित बाइक मालिक चंदन ने बताया कि लाल रंग की सुपर सप्लैंडर बाइक से कुर्साकांटा हटिया सब्जी लेने गया था। गुदाम के निकट बाइक लगा कर हटिया सब्जी खरीदने चला गया। कुछ देर बाद बाइक के निकट पहुंचा तो देखा बाइक गायब था। यह भी पढ़ें- Purnia News: मंझैली चौक से बाइक की चोरी काफी खोजबीन किया, लेकिन नहीं मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...