अररिया, अगस्त 6 -- Araria News: कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कुर्साकांटा प्रखंड के पश्चिम-उत्तरी इलाके के निचले भागों में अभी भी बारिश व उफनाई नदी का पानी जमा है। नेपाल व सीमावर्ती क्षेत्र में लगातार बारिश से छोटी-बड़ी नदियों के उफनाने से यह स्थिति उत्पन्न हुई है। बहियार के अलावा निचले इलाके में लोगों के दरवाजे तक पानी फैला है। दरअसल बहियार के बीचो बीच रेलखंड निर्माण होने से पानी की भलीभांति निकासी नहीं होने व कम ही जगहों पर पुलिया बनने से भी परेशानी बढ़ी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नेपाल के जलग्रहण क्षेत्र में हुई बारिश के कारण परमान, भलुआ, बरजान, बहेलिया, लोहंद्रा आदि छोटी बड़ी नदियां का जलस्तर बढ़ गया था। जलस्तर बढ़ने से नदियां का पानी निचले इलाके में फैल गया। खेत-खलिहानों में पानी लगे रहने से पशु पालकों को पशुचारा की समस्याओं से जूझना पड़ र...