Araria News: कुर्साकांटा गुदरी हटिया से बाइक चोरी
अररिया, अगस्त 8 -- Araria News: कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र में बाइक चोरी की घटना में वृद्धि हो रही है। इस क्रम में कुर्साकांटा गुदरी हटिया के निकट से अज्ञात चोर के द्वारा एक बाइक चोरी करने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर पीड़ित बाइक मालिक कामदाहा वार्ड संख्या एक निवासी रुबीना खातून पति उमर फारूक ने कुर्साकांटा थाना में आवेदन दिया है। आवेदन में कहा गया है कि मेरे पति उमर फारुख सब्जी लेने कुर्साकांटा गुदरी हटिया गया था। व्यापार मंडल के निकट बाइक लगा कर सब्जी में चला गया। करीब आधा घंटा के बात वापस बाइक के निकट पहुंचा तो गायब मिली। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कुर्साकांटा गुदरी हटिया से बाइक चोरी काफी खोजबीन किया लेकिन बाइक नहीं मिली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.