अररिया, सितम्बर 4 -- Araria News: कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कुआड़ी बाजार से नेपाल सीमा मेघा तक पक्की सड़क जर्जर रहने से न केवल भारतीय बल्कि नेपाल के लोगों को भी कुआड़ी बाजार और हटिया आने जाने में परेशानी होती हैं। मुखिया वीणा देवी और पूर्व मुखिया फूलचंद पासवान ने बताया कि सीमा से सटे भारत और नेपाल के लोगों को खाने पीने से लेकर अवश्यक सामान लेने के लिए कुआड़ी बाजार और हटिया आना जाना पड़ता है। यही नहीं एसएसबी जवानों को सीमा पर ड्यूटी के लिए आना जाना पड़ता है। इससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों ने डीएम से सड़क का पक्कीकरण करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...