Araria News: कुआड़ी बाजार में सड़क के दोनों ओर पानी निकासी के लिए बने नाला
अररिया, जुलाई 31 -- Araria News: कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कुआड़ी बाजार में सड़क के दोनों ओर नाला नहीं रहने से थोड़ी सी बारिश में सड़कों पर पानी जमा हो जाता है। इससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसको लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। पूर्व मुखिया फुलचंद पासवान ने बताया कि आजादी के 78 वर्ष बाद भी कुआड़ी बाजार में पानी निकासी की मुकम्मल व्यवस्था नहीं हो सकी है। इस कारण थोड़ी सी बारिश में सड़क पर पानी लगा रहता है। पानी निकासी को लेकर कुआड़ी बाजार के लोगों ने कई बार सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। पदाधिकारी के द्वारा अश्वासन भी मिला, लेकिन अश्वासन को अब तक अमलीजमा नहीं पहनाया जा सका है। पूर्व मुखिया ने डीएम से कुआड़ी बाजार में सड़क के दोनों ओर पानी निकासी के लिए नाला निर्माण की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.