अररिया, जुलाई 24 -- Araria News: कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित ई किसान भवन में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय उर्वरक समिति की बैठक आयोजित की गई। पूर्व प्रमुख सह प्रमुख प्रतिनिधि सुशील सिंह ने कहा कि किसानों को समय पर और आवश्यकतानुसार खाद उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। कालाबाजारी और जमाखोरी करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध के सख्त कार्रवाई की जाएगी। बीएओ दीपेश साह ने कहा कि प्रखंड में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है। किसानों को उनके जरुरत के अनुसार निर्धारित मूल्य पर ही खाद उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। किसानों से किसान पंजीकरण, आधार कार्ड, जमीन की रसीद आदि कागजात लेने के बाद ही उर्वरक दें। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया : कालाबाजारी और जमाखोर दुकानदारों के विरुद्ध होगी सख्त कार्रवाई उर्वरक की कालाबाजारी व निर्धारि...