अररिया, नवम्बर 24 -- कार्तिक पूर्णिमा पर बराह क्षेत्र में उमड़ी भीड़ Araria News: कार्तिक पूर्णिमा पर नेपाल के बराहक्षेत्र में उमड़े श्रद्धालु सीमांचल व कोशी से पहुंचे थे हजारो श्रद्धालु, भगवान विष्णु के बराह अवतार की पूजा-अर्चना की मंगलवार की रात कार्तिक पूर्णिमा में कोसी में लगाई डूबकी। बराह क्षेत्र की प्राकृतिक छटा भक्तों का मोह लेती है मन । अररिया, वरीय संवाददाता। कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर नेपाल के बराह क्षेत्र स्थित बराह मंदिर में पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।सोमवार शाम से ही कोसी और सीमांचल के श्रद्धालुओं का जत्था बराह धाम की ओर निकल पड़े थे। मंगलवार को भी जत्था का जाना जारी रहा। अररिया जिला सहित सीमांचल व कोशी क्षेत्र के हजारो श्रद्धालु नेपाल के बारह क्षेत्र पहुँचे। फिर वहां कोसी नदी में स्नान कर भगवान विष्णु क...