अररिया, अगस्त 26 -- Araria News: फारबिसगंज,एक संवाददाता। प्रखंड के तिरसकुंड पंचायत स्थित बेलेय गांव के वार्ड नंबर 03 में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष एवं बूथ अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।बैठक की अध्यक्षता फारबिसगंज प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष गुलाबचंद ऋषिदेव ने की। इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा आम लोगों की समस्याओं को मजबूती से उठाने को लेकर चर्चा की गई।बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष गुलाबचंद ऋषिदेव ने कहा कि कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना हमारी प्राथमिकता है। यह भी पढ़ें- संगठन की मजबूती से ही होगा समाज का सर्वांगीण विकास प्रत्येक कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर जा...