Araria News: कलियागंज बाजार में बस स्टैंड की जरूरत
अररिया, सितम्बर 1 -- Araria News: पलासी (ए. सं)। कलियागंज बाजार में बस पड़ाव का अभाव रहने के कारण यात्रियों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ता हैं। खासकर महिला यात्रियों को बैठने में दिक्कत होती हैं। गौरतलब हो कि कलियागंज बस पड़ाव से प्रतिदिन हजारों की संख्यां में यात्रियों की आवाजाही होती है। महिलाओं को सड़क के किनारे खड़े होकर वाहनों की प्रतीक्षा करनी पड़ती है। मुखिया प्रतिनिधि पंकज मंडल, समाजसेवी सोनू जैन, हुल्लास मालू, मोहम्मद मासूम, धर्मनाथ चौधरी आदि ने कलियागंज में बस पड़ाव बनाने की मांग स्थानीय विधायक से की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.