अररिया, नवम्बर 8 -- Araria News: फारबिसगंज, एक संवाददाता। स्थानीय जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) परिसर में दीपोत्सव कार्यक्रम का भव्य एवं विधिवत आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के प्राचार्य डॉ. मोइनुद्दीन खान, उप प्राचार्य आफताब आलम एवं संस्थान के व्याख्याताओं ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।दीप प्रज्वलन के बाद प्रशिक्षुओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। पारंपरिक संगीत और लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। वहीं, भावी शिक्षकों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से रंगोली प्रतियोगिता एवं पेपर क्राफ्ट प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। इसमें प्रशिक्षुओं ने अपनी कलात्मक क्षमता और सृजनात्मक सोच का शानदार प्रदर्शन किया।समारोह यह भी पढ़ें- Katihar News: ...