अररिया, अगस्त 14 -- Araria News: फारबिसगंज,निज संवाददाता। स्थानीय नगर परिषद की साधारण बोर्ड की बैठक में शहर के विकास और जलजमाव की समस्या के समाधान को लेकर करीब 8 करोड़ रुपये की लागत वाली 40 योजनाओं को स्वीकृति दी गई। नगर परिषद कार्यालय स्थित सभा भवन में मुख्य पार्षद बीना देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूर्व में लिए गए प्रस्तावों का अनुमोदन करने के साथ ही शहर के सभी 25 वार्डों में विकास कार्यों को लेकर विभिन्न योजनाओं पर बोर्ड ने अपनी मुहर लगाई।

जल निकासी की योजना बैठक में शहर से पानी की निकासी को विशेष प्राथमिकता दी गई। इसके तहत बैंक ऑफ बड़ौदा से पटेल चौक, कॉलेज मोड़ से पटेल चौक तथा पुराना अस्पताल स्थित दुर्गा मंदिर से सीता धार पुल तक करोड़ों रुपये की लागत से मेन ड्रेन का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा शिशु भारती विद्यालय के बगल से होलि...