Araria News: कमरों का ताला तोड़ पंखा, बिजली तार आदि उड़ा ले गये चोर
अररिया, अगस्त 9 -- Araria News: पलासी (ए.सं)। प्रखंड के नकटा खुर्द पंचायत के मध्य विद्यालय दीपनगर में अज्ञात चोरों ने विद्यालय का ताला तोड़ कर पंखा,बिजली तार, आदि सामान चोरी कर ली। इस बावत विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शिक्षिका मौसमी कुमारी ने पलासी थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना में दिए गए आवेदन में सूचिका ने कहा है कि तीन अगस्त 2026 को विद्यालय पहुंचने पर कई कमरों का ताला टूटा हुआ मिला। चोरों ने विद्यालय से करीब 20 पंखे, बिजली के तार, होल्डर, बल्ब, बोर्ड व रसोईघर में रखे दाल-चावल सहित अन्य सामानों की चोरी कर ली। इसके अलावा कक्षा एक से पांच तक की लोहे की खिड़कियों और एक लोहे के गेट को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं पांच अगस्त 2026 को एक बार फिर विद्यालय के कार्यालय कक्ष का ताला तोड़ने का प्रयास किया गया। ग्रामीणों ने ताल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.